ज्ञान भंडार

गरबा में इन 6 सिंगर्स की होती है जमकर कमाई, एक रात के मिलते हैं लाखों रुपए

falguni-pathak_1445111189दस्तक टाइम्स/एजेंसी:महाराष्ट्र/मुंबई. ‘रमतो भमतो जाय मां नो गरबो रमतो जाय ये पवन झपाटा खाय आज मां नो गरबो रमतो जाय…’ गुजरात सहित देश के कई राज्य इन दिनों नवरात्र के नौ दिनी उत्सव के उल्लास में झूम रहा है। इन गीतों को आवाज दे रहे कुछ गायकों और गरबा समूहों की धूम दुनिया भर में है। इनके गीतों के बिना गरबा उत्सव पूरा नहीं होता। सिर्फ नौ दिन प्रस्तुति में ही इनकी कमाई एक करोड़ के आंकड़े को छूने लगती है। इधर गरबे में कुछ नए ट्रेंड देखे जा रहे हैं।
 
जिसमें सेल्फी क्रेज खास है। यह सबसे लोकप्रिय स्टाइल है। एक हाथ में स्मार्टफोन और दूसरे से ताल मिलाने के लिए ताल देना। स्मार्ट गरबे का माहौल जमा हुआ है। स्मार्टफोन हाथ में नहीं होता तो कमर से बंधा होता है। सेल्फी वाले स्टेप देखे जा रहे हैं। गरबा खेलते जाइए और सेल्फी भी लीजिए।
 
फाल्गुनी: कम हुई लोकप्रियता, दो से एक करोड़ हुई कमाई
 
कभी एक छत्र राज करने वाली फाल्गुनी पाठक की मांग तो अब भी सबसे ज्यादा है, लेकिन फीस अाधी हो गई है। 2013 में दो करोड़ और 2014 में 1.5 करोड़ रु. लेने वाली फाल्गुनी इस वर्ष 1.10 करोड़ रु. फीस पर आ गई हैं। इस साल घाटकोपर के पुलिस परेड मैदान पर उनके गरबे हैं। देवेन्द्र जोशी से अलग होने के बाद उनकी मांग कम हुई है। उनके गरबे का सीजनल टिकट 2280 रु. का है।
भूमि: नई गरबा क्वीन बनकर उभरीं
 
वडोदरा मूल की भूमि त्रिवेदी मुंबई में नई ‘गरबा क्वीन’ के रूप में उभर रही हैं। जुहू में जेवीपीडी मैदान में भूमि त्रिवेदी के गरबे हो रहे हैं। उनकी फीस 80 लाख रुपए के आसपास है। जुहू के इस गरबे के सीजनल पास का मूल्य 1500 जबकि दैनिक टिकट की कीमत 350 रु. है। इस बार उनके साथ लोकगायक ओस्माण मीर भी प्रस्तुति दे रहे हैं। उनकी फीस दो लाख रुपए प्रति प्रस्तुति बताई जाती है।

 

Related Articles

Back to top button